फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार लिए 20.75 लाख हड़पे, मांगने पर सराफ को धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। उधार लिए 20.75 लाख रुपये हड़पने और रुपये वापस मांगने पर सराफ को धमकाने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर बरखेड़ा पुलिस ने दंपती समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बल्लभनगर कॉलोनी लीची बाग निवासी सराफ अजय कुमार की ओर से अमानत में खयानत, गाली गलौज और धमकाने की धाराओं में रंपुरा नत्थू गांव के सत्यपाल, उसकी पत्नी आरती और भाई यशपाल को आरोपी बनाया गया है। दर्ज की गई रिपोर्ट में अजय कुमार ने बताया कि उनकी बरखेड़ा कस्बे में सराफा की दुकान है। सत्यपाल से उनकी पुरानी पहचान थी। एक साल पहले जरूरत पड़ने पर सत्यापन को 2.10 लाख रुपये नकद और फिर कई बार में 18.65 लाख रुपये बैंक खातों में उधार दिए थे। आरोपी ने बताया कि बैंक में लोन के लिए आवेदन कर रखा है, लोन मिलते ही रुपये वापस कर देगा। कई महीने बीतने के बाद रुपये वापस मांगे तो टालमटोल शुरू कर दी। फंसाने के लिए झूठी शिकायत कर दी। आरोप है कि नौ मार्च को पत्नी और भाई के साथ दुकान पर आकर गाली गलौज करते हुए धमकाया। प्रभारी निरीक्षक वीरेश कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना में तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें