फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानी गिरोह का शिकार था वाहन से कुचलकर असम हाईवे पर मृत मिला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। असम हाईवे पर वाहन से कुचलकर मरने वाला युवक लखीमपुर खीरी के थाना निघासन क्षेत्र के गांव घनश्यामपुरवा का रहने वाला सचिन था। वह जहर खुरानी गिरोह का शिकार हुआ था। उसके बाद वाहन से कुचलकर मौत हो गई थी। सोमवार को मोर्चरी पहुंचकर परिवार वालों ने शव की शिनाख्त की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

असम हाईवे पर टेलीफोन एक्सचेंज के पास शनिवार रात को एक युवक की वाहन से कुचल कर मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों से जानकारी जुटाई। मगर कोई जानकारी नहीं दे सका था। आसपास के लोगों को शव दिखाकर उसकी शिनाख्त के प्रयास किए गए। मगर जब शिनाख्त नहीं हुई तो शव को जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया था। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि सोमवार को मोर्चरी पहुंचे लखीमपुर खीरी के थाना निघासन के गांव घनश्यामपुरवा रामऔतर ने शव की शिनाख्त अपने भाई सचिन के रूप में की। उसने बताया कि गांव के कई लोगों के साथ सचिन मजदूरी करने दिल्ली गया था। दिल्ली से गांव के एक युवक के साथ तीन दिन पहले सचिन घर लौट रहा था। दोनों युवक रास्ते में जहर खुरानी गिरोह के शिकार हो गए थे। दूसरा युवक तो घर पहुंच गया। मगर सचिन नहीं आ सका था। अखबार में समाचार प्रकाशित देख वह यहां आए थे। पोस्टमार्टम के बाद शव को रामऔतार को सौंप दिया गया। कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें