फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान मालिक और किरायेदार में विवाद, बच्ची से छेड़छाड़ में एक का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पुराने विवाद में दुकान मालिक और किरायेदार के बीच मारपीट पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने लाई तो एक पक्ष ने बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया। दोनों पक्षों के लोग जुटे तो बाद में आपसी सुलह हो गई। हालांकि पुलिस ने बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में एक पक्ष के युवक का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाल अतर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों का दुकान खाली कराने को लेकर पुराना विवाद है। एक पक्ष दुकान मालिक है, जबकि दूसरा किराएदार। बृहस्पतिवार रात दोनों में झगड़ा हो गया था। झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी और दोनों को कोतवाली ले आए थे। दुकान मालिक ने किराए पर दस साल की बेटी से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा दिया था। इसे लेकर जांच कराई जा रही थी। कार्रवाई को तहरीर भी मांगी गई, लेकिन बाद में दोनों पक्षों से मोहल्ले के लोग जुटे और सुलह हो गई। दोनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया है। फिलहाल मामले में किरायेदार का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया। दोनों को दोबारा झगड़ने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें