फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर दो सिपाही समेत चार पर मारपीट और लूट की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने दो सिपाहियों समेत चार लोगों पर बंधक बनाकर मारपीट और लूट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूला निवासी दुर्विजय सिंह ने दर्ज की गई रिपोर्ट में बताया कि 18 मई 2017 को गांव के ही सूबेदार सिंह, गोविंदराम ने चुर्रासकतपुर पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही रजनेश और आबिर हुसैन से सांठगांठ कर उनके खेत में खड़े सवा लाख कीमत के पेड़ रातोंरात काट ले गए थे। दूसरे दिन चौकी पहुंचकर शिकायत की, लेकिन पहले से सांठगांठ होने की वजह से सिपाहियों ने सुनवाई नहीं की। आरोप है कि सिपाहियों ने पीड़ित को चौकी में बंधक बनाकर 10 हजार रुपये लूट लिए। मारपीट की गई। गला दबाकर हत्या की कोशिश की। अन्य पुलिसकर्मियों ने बचाया था। चौकी से छूटने के बाद उसी दिन कोतवाली और फिर अधिकारियों से शिकायत की गई। मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोतवाल कमल सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर चोरी से पेड़ काटने, बंधक बनाकर हमला करने, लूट की धाराओं में दोनों सिपाहियों समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें