फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा (पीलीभीत)। तीन साल से रिश्तेदार के घर में रह रहे ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार वालों ने पड़ोसी पर लकड़ी का बोटा फेंककर मारने से मौत होने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव ज्योराह कल्यानपुर निवासी देवेंद्र कुमार ने बताया कि उनका ममेरा भाई सिंधौली (शाहजहांपुर) के गांव बोरा बाजपुर निवासी 45 वर्षीय राजू तीन साल से उनके साथ रहता था। मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे पड़ोस के द्वारिका पुत्र लालाराम से उसकी मामूली कहासुनी हो गई। पहले दोनों गाली गलौज करते रहे। फिर द्वारिका ने लकड़ी का बोटा फेंककर राजू को मार दिया। बोटा राजू के सिर में आकर लगा और वह बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा। गांव के ही एक व्यक्ति की मदद से राजू को वह एंबुलेंस से सीएचसी बरखेड़ा लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक वीरेश कुमार ने बताया कि युवक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था। ऐसे में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। फिलहाल दी गई तहरीर के आधार पर गैर इरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने पर कार्रवाई को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें