फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। रात भर लापता रहने के बाद मजदूर का शव मकान से पांच सौ मीटर दूर पेड़ पर मफलर से बने फंदे से लटका मिला। एक दिन पूर्व मां से दस रुपये लेकर घर से निकला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिवार वालों ने किसी से रंजिश से इनकार किया है। खुदकुशी के पीछे भी कोई वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गौहनिया गांव निवासी रामाधार ने बताया कि उनका भतीजा 22 वर्षीय राजेश पुत्र ईश्वरी प्रसाद ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। शुक्रवार शाम पांच बजे खाना खाने के बाद वह अपनी मां रज्जोदवी से दस रुपये लेकर घर से निकला था। रात तक वापस न आने पर परिवार वालों ने तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार सुबह मकान से 500 मीटर दूर ईंट भट्ठे के पास पेड़ पर मफलर के फंदे से राजेश का शव लटका मिला। ग्रामीणों ने शव लटका देखा तो शोर मच गया। कुछ ही देर में भीड़ जुट गई। परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची बिलसंडा पुलिस ने शव नीचे उतारा और परिवार वालों से जानकारी जुटाई। परिवार वालों ने किसी तरह की रंजिश से इनकार किया। वहीं खुदकुशी के पीछे वजह भी नहीं बता पाए। प्रभारी निरीक्षक विरजाराम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। हालांकि अभी वजह कोई नहीं बता सका है। मृतक छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें