फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता व्यक्ति का असम हाईवे पर मिला लहूलुहान शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। तीन दिन से लापता व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव असम हाईवे पर लहूलुहान मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों से मौत की पुष्टि हुई है। अब पुलिस इसे लेकर पड़ताल कर रही है कि चोट हादसे में आई या फिर मारपीट के दौरान। फिलहाल परिवार ने न तो कोई तहरीर दी, न ही किसी तरह की आशंका जताई है।
विज्ञापन

बीसलपुर क्षेेत्र के मोहल्ला दुर्गाप्रसाद के रहने वाले विकास ने बताया कि उनके पिता 50 वर्षीय इंद्रजीत गंगवार किराना की दुकान चलाते थे। नौ फरवरी की रात टहलने निकले और लापता हो गए थे। देर रात तक वापस न आने पर तलाश शुरू कर दी थी। पिता के बारे में कोई जानकारी न मिलने पर दूसरे दिन बीसलपुर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शुक्रवार सुबह उनका शव असम हाईवे पर गजरौला थाना क्षेत्र में खाग सराय गांव में पुलिया के पास पड़ा मिला। सिर और शरीर पर अन्य जगह चोट के निशान थे। राहगीरों की सूचना पर गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची। फिर शिनाख्त कर उन्हें सूचना दी गई। इस पर वह मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक गजरौला जेपी सिंह ने बताया कि मृतक तीन दिन से लापता थे। बीसलपुर कोतवाली में उनकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी। प्रथमदृष्यता मामला हादसे का प्रतीक हो रहा है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। दाएं पैर में भी फैक्चर मिला है। इसके अलावा शरीर के अन्य स्थानों पर भी चोट है। चोट कैसे लगी इसको लेकर जांच की जा रही है। परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें