फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, बेटा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। बाइक पर ससुराल जा रहे मजदूर को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसका दो साल का बेटा घायल हो गया। बाइक चलाने के दौरान मजदूर हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

बिलसंडा थाना क्षेत्र के ईंटगांव निवासी विवेक मिश्रा (27) पुत्र कृष्ण बहादुर मजदूरी करते थे। मंगलवार शाम वह लखीमपुर खीरी के भरतपुर गांव अपनी ससुराल जा रहे थे। उनके साथ दो साल का बेटा यश भी था। विवेक का साला शिवम और पत्नी नीटू पहले जा चुके थे। बंडा रोड पर घनश्यामपुर गांव के पास उनकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर चोटें आने से विवेक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर बैठा दो साल का बेटा घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चे को बिलसंडा सीएचसी भिजवा दिया। इंस्पेक्टर विरजाराम ने बताया कि बुुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक के भाई ज्ञानेंद्र की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें