फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने खुद को गोली से उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत/ अमरिया। एक किसान ने शनिवार रात घर के कमरे में खुद को तमंचे से गोली मार ली। जिला अस्पताल ले जाते किसान को मृत घोषित कर दिया गया। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता रहे हैं। जबकि ग्रामीण आत्महत्या की वजह कर्जा बता रहे हैं।
विज्ञापन

अमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम हेतमडांडी निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी (37) खेती करते थे। परिजन के मुताबिक शनिवार रात करीब आठ बजे वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में चले गए। उनके पिता करतार सिंह, पत्नी राजवीर कौर, दोनों बेटे हरगुन सिंह व इकनूर सिंह घर के बरामदे में मौजूद थे। कुछ देर बाद कमरे के अंदर से गोली चलने की आवाज आई। इसके बाद परिवार वालों ने जाकर देखा तो गुरप्रीत सिंह लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा था। उसके सीने में गोली लगी थी। मौके पर तमंचा पड़ा था। परिजन फौरन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां उन्हें डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल जाकर मामले की जानकारी की।
परिवार वालों ने बताया कि गुरप्रीत कई दिनों से मानसिक तनाव में थे। मगर इसकी वजह परिवार वाले नहीं बता रहे। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। किसी तरह का आरोप या फिर तहरीर परिवार की ओर से नहीं दी गई। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि परिवार वाले आत्महत्या की कोई ठोस वजह नहीं बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें