पीलीभीत। वैश्यावृत्ति की सूचना पर पुलिस ने एक मकान में छापा मारा। छापामारी के दौरान मकान से तीन युवकों के साथ एक युवती मिली। पुलिस चारों लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली आ गई। सभी के परिवार वालों को बुलाया गया। फिर चेतावनी देकर परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।
शहर के मोहल्ला बेनी चौधरी में कुछ युवकों ने किराये पर एक मकान ले रखा था। कई दिनों से लड़के-लड़कियों का वहां आना जाना था। रविवार को मोहल्ले के किसी युवक ने मकान में वैश्यावृत्ति की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मकान पर छापा मारा। मकान से तीन युवक और एक युवती को हिरासत में ले लिया गया। चारों को पुलिस कोतवाली ले गई और पूछताछ की। सभी शहर के एक मोहल्ले के ही रहने वाले थे। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि सभी के परिवार वाले बुलाए गए थे। परिवार वालों के मुताबिक, पकड़े गए लोगों में एक युवक की युवती से शादी तय हो चुकी है। बाकी दो दोस्त हैं। चारों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। संवाद