फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिव की सुपुर्दगी में दिए गए गन्ना वाहन खींच ले गए माफिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। परासी रामकिशन गांव के गन्ना क्रय केंद्र पर पकड़े गए बिचौलियों के गन्ना लदे वाहनों की रखवाली भी कर्मचारी नहीं कर सके। रात में गन्ना माफिया अपने वाहनों को खींच ले गए। दूसरे दिन मामले की जानकारी होने पर अब जिम्मेदार साख बचाने में जुट गए हैं। माफिया पर रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। इसे लेकर अधिकारियों से बातचीत चल रही है।
विज्ञापन

भाजपा विधायक रामसरन वर्मा, जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र मिश्र ने रविवार शाम को गांव परासी रामकिशन के गन्ना क्रय केंद्र पर छापा मारा था। अधिकारियों के पहुंचने पर वहां किसान बनकर तौल कराने पहुंचे माफिया अपने वाहन छोड़कर भाग गए थे। नौ बिचौलियों के गन्ना सट्टा भी बंद कराए गए थे। गन्ना लदे वाहनों को अधिकारियों ने गन्ना समिति सचिव आरपी कुशवाहा की सुपुर्दगी में दे दिया था। उधर अधिकारियों के निर्देश पर क्रय केंद्र के स्टाफ को बजाज हिंदुस्थान चीनी मिल के अधिकारियों ने हटा दिया था। प्रशासन सख्ती के दावे करता रह गया और बिचौलिये-माफिया अपने वाहनों को भी क्रय केंद्र से खींच ले गए। किसी को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। सोमवार को जानकारी लगने पर मामले में खलबली मची रही। समिति सचिव ने बताया कि अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है। अधिकारियों से अनुमति लेने के बाद आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें