फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर का कहर बरकरार, आने वाले दिन और करेंगे बेहाल, छाएंगे बादल

विज्ञापन
शनिवार को पूरे दिन छाई रहीं कोहरे की धुंध। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। तराई में शीतलहर का कहर बरकरार है। लगातार तीसरे दिन बर्फीली हवा चलने से गलन बनी रही। इससे ठिठुरन बढ़ती जा रही है। आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। शनिवार को दिन भर लोग धूप निकलने की आस लगाए रहे, मगर मगर कोहरे और बादलों के बीच धूप के दर्शन नहीं हो सके। तापमान में भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सड़कों पर भी चहलकदमी कम रही।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों सेे सर्दी का सितम झेल रहे शहरवासियों को शनिवार को भी राहत नहीं मिल सकी। सुबह तड़के उनकी आंख खुली तो कोहरे की घनी चादर के बीच बादल छाए हुए थे। बर्फीली हवा चल रही थी।
सर्दी का आलम यह रहा कि गर्म कपड़े पहनने के बाद भी लोग ठिठुर रहे थे। काम से ही लोग घरों से बाहर निकले। चहलकदमी कम होने से बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। दिन भर सूर्यदेव ने दर्शन नहीं दिए। गर्म कपड़ों के अलावा मफलर, टोपी से कान गला ढक्कर लोग सड़कों पर निकले। शीतलहर के प्रकोप की बात करें तो लोगों की अंगुलियां भी काम नहीं कर पा रही थीं। कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही। वहीं बाइकर्स को काफी दिक्कत आई। शाम को हवा और तेज हो गई। इससे सर्दी बढ़ गई, जिसकी वजह से बाजार भी आम दिनों की अपेक्षा पहले ही बंद हो गया और सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखा।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में अभी ठंड और बढ़ेगी। बादल भी छाए रहेंगे। उधर, जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. रमाकांत सागर का कहना है कि सर्दी को देखते हुए बुजुर्ग और बच्चों का विशेष ध्यान रखा जाए। हार्ट के मरीजों को भी सावधानी बरतने की जरूरत है। ठंडी चीजों के सेवन से बचें। उन्होंने गर्म कपड़ों के इस्तेमाल की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें