फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम कंट्रोल के नाम पर अपराधियों को अभयदान, लूट को बनाया छिनैती

विज्ञापन
कस्बा टिकरी की इसी दुकान के सेल्समैन से हुई लूट की घटना। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
बीसलपुर/पीलीभीत। भैयादूज की रात अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समैन से हुई लूट की घटना में बीसलपुर कोतवाली पुलिस ने भी खेल कर डाला। लूट की घटना में मनमाफिक तहरीर लिखाकर छिनैती दर्शाते हुए हल्की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कर्तव्यों से इतिश्री कर ली गई। बदमाशों की संख्या भी कम कर दी गई। अफसर भी थाना स्तर पर हुए क्राइम कंट्रोल के पुलिस के पैंतरे को लेकर निगाहें फेर गए हैं।
विज्ञापन

कस्बा बरखेड़ा निवासी अमित गुप्ता ने बताया कि उनकी अंग्रेजी शराब की दुकान तहसील क्षेत्र के कस्बा टिकरी में है। पड़ोस में ही देसी शराब की दुकान है, जबकि बीच में कैंटीन बनी हुई है। दुकान पर सेल्समैन नवादा महेश गांव निवासी शेर सिंह बैठता है। सोमवार रात सेल्समैन दिन भर की बिक्री का हिसाब करने के बाद दुकान बंद करने की तैयारी कर रहा था। इसी बीच दो बाइकों पर सवार होकर पांच-छह युवक आए। उन्होंने सेल्समैन को धक्का देकर मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद बिक्री के 27700 रुपये लूटकर भाग गए। जाते वक्त बदमाश कुछ शराब की बोतलें भी ले गए।
सेल्समैन ने घटना की जानकारी उन्हें दी। कुछ देर पहले ही वह 55 हजार रुपये घर पहुंचा चुका था। घटना को अंजाम देते वक्त बदमाशों ने देसी शराब की दुकान का शटर गिरा दिया था, ताकि चीख पुकार सुनकर कोई मदद को बाहर न आ सके। लूट की सूचना मिलने पर रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। इसके बाद बदमाशों तक पहुंचने से अधिक मामला दबाने पर जोर दिया जाने लगा।
विज्ञापन

सेल्समैन से दूसरे दिन पुलिस ने लूट के संगीन मामले में खेल करते हुए छिनैती की तहरीर लिखवा ली। ठेकेदार ने पांच से छह बदमाशों द्वारा मारपीट कर रुपये लूटने की बात बताई थी। वहीं पुलिस ने सेल्समैन से लिखाई गई तहरीर में घटनाक्रम ही बदल दिया। दुकान बंद करने के बाद दो युवकों द्वारा रुपये का थैला छीनकर भागने की बात तहरीर में लिखाई गई और हल्की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
पहले तहरीर बदलवाई, अब घटना को ही संदिग्ध बता रहे
शराब की दुकान के सेल्समैन से हुई लूट की घटना में बीसलपुर पुलिस एफआईआर दर्ज करने के बाद भी असमंजस में रही। कोतवाल मनमाफिक तहरीर बदलवाने के आरोप में घिरे रहे तो सीओ ने घटना को ही संदिग्ध बता दिया। दूसरे दिन कोतवाल सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि दो लोग शराब खरीदने आए थे। इसी बीच सेल्समैन से झगड़ा हो गया, लूटपाट नहीं हुई है। उधर, सीओ लल्लन सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध है, जो तहरीर मिली थी, उसी पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
एसपी बोले- जांच कराएंगे, कहीं गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई होगी
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। अभी जो तहरीर मिली है, उस पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। अगर धाराओं में किसी तरह का खेल किया गया है तो उसकी भी जांच कराकर सत्यता सामने लाई जाएगी। पुलिस के स्तर की कहीं गड़बड़ी मिली तो भी कार्रवाई तय है। - जयप्रकाश, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें