फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी ओम राइस मिल के गोदाम पर छापा, वाणिज्य कर टीम भी पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। धान खरीद को पटरी पर लाने के लिए शासन-प्रशासन की सख्ती बरकरार है। ओम राइस मिल में रविवार को छापा मारने के अगले दिन सुबह अफसरों ने घन्नाई ताल के पास उसके गोदाम पर छापा मारा। देर रात तक अफसरों की टीम मिल के गोदाम के अंदर धान खरीद का सत्यापन करती रही। वाणिज्य कर विभाग की टीम भी पहुंच गई। यहां धान खरीद में बड़ा घपला पकड़ जाने की चर्चाएं तेज हैं। डीएम ने एसडीएम की जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

एक अक्तूबर से शुरू हुई धान खरीद भले ही अब तक पटरी पर नहीं आ सकी हो, मगर उसमें आए दिन दिन बड़े स्तर पर गड़बड़ी सामने आ रही है। बिचौलियों और क्रय केंद्र प्रभारियों पर निलंबन और जेल भेजने की कार्रवाई की जा चुकी है। रविवार को ओम राइस मिल पर अफसरों की टीम ने छापा मारा था। अगले दिन राइस मिल मालिक पर किसान से बातचीत के वायरल ऑडियो में धान खरीद की साजिश में मुकदमा दर्ज किया गया।
दूसरे दिन सोमवार को अन्य राइस मिलों पर भी सख्ती की गई। एसडीएम सदर अविनाश चंद्र मौर्य की अगुवाई में प्रशासनिक टीम ने एकता सरोवर के समीप एक राइस मिल के गोदाम में छापा मारा। यहां पर तीन राइस मिलों के धान का भंडारण बताया गया। दिन भर की छानबीन के बाद कुछ धान अफसरों की पकड़ में आया। यह धान गलत तरीके से कम दामों पर किसानों से खरीदे जाने की बात सामने आ रही है। दोपहर बाद वाणिज्य कर की टीम को भी पड़ताल करने के लिए गोदाम पहुंच गई। अफसरों की टीम यहां दो घंटे से भी अधिक समय तक रही। उसके बाद गोदाम में राइस मिल के धान के भंडारण का सत्यापन कराया जा रहा है। देर रात इसकी रिपोर्ट एसडीएम के द्वारा डीएम को भेजी जाएगी। इसमें सख्त निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन

धान खरीद में धांधली की बात सामने आने पर एक गोदाम पर छापा मारा गया है। वाणिज्य कर की टीम भी भेजी गई है। एसडीएम की रिपोर्ट मिलने के बाद एकशन लिया जाएगा।- पुलकित खरे, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें