फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग पढ़ने गई पांच साल की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
परेवा वैश्य/ पीलीभीत। दियोरिया कलां में पांच साल की बच्ची के साथ हुई हैवानियत का मामला अभी ठंडा भी नहीं हो पाया था कि जहानाबाद में एक और पांच साल की मासूम से दरिंदगी की घटना सामने आई है। गांव में ही कोचिंग पढ़ने गई मासूम के साथ उसके शिक्षकने ही हैवानियत कर डाली। बच्ची ने घर पहुंचकर परिवार वालों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने बच्ची को जिला अस्पताल में मेडिकल के लिए भिजवाया और मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेेत्र में रहने वाली बच्ची कक्षा दो में पढ़ती है। सोमवार सुबह आठ बजे वह गांव के ही एक शिक्षक के घर पर कोचिंग पढ़ने गई थी। उसके साथ में एक और बच्ची भी पढ़ने गई थी। पीड़ित बच्ची के मुताबिक शिक्षक ने दोनों को पकड़ लिया। उसके बाद वह उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। दूसरी बच्ची आठ साल की थी। वह किसी तरह से मौका पाकर शिक्षक के चंगुल से छूटकर वहां से भाग गई। मगर, उसे शिक्षक ने पकड़ लिया। उसके बाद शिक्षक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह अपने घर पहुंची तो उसने कोचिंग में आगे से पढ़ने से मना कर दिया। परिवार वालों ने जब इसकी वजह पूछी तो बच्ची ने अपने साथ हुई हैवानियत के बारे में मां को बताया। बच्ची की मां ने बताया कि उसकी बेटी के कपड़े खून से सने हुए थे। इस पर परिवार वालों ने घटना की जानकारी जहानाबाद पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसपी जयप्रकाश और इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुुंचे। परिवार से जानकारी करने के बाद छात्रा को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भिजवाया गया। शिक्षक घर छोड़कर फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे करैगना गांव के पास से पकड़ लिया। परिवार की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
तीन दिन पहले ही शुरू की थी कोचिंग
बच्ची की मां ने बताया कि तीन दिन पहले ही उसने बच्ची को कोचिंग में पढ़ाने की बात टीचर से की थी। शिक्षक कई सारे बच्चों को कोचिंग पढ़ाता है। इसलिए, उसने भी अपनी बच्ची को पढ़ने भेज दिया।
विज्ञापन

परिवार से जानकारी कर पीड़ित बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा दिया गया है। आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- जयप्रकाश, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें