फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरनपुर में आईपीएल पर सट्टा लगाते पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। आईपीएल क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाने में पुलिस ने दो युवकों को मोबाइल और 19200 रुपये की नकदी सहित गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद कोतवाली से उन्हें जमानत दे दी गई।
विज्ञापन

सर्राफा बाजार में आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगने की सूचना पर चौकी इंचार्ज निर्देश सिंह चौहान ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा। उसमें सर्राफ की दुकान के स्लैब पर पुलिस को मोहल्ला साहूकारा के गौरव गुप्ता और अनुज आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाते मिले। चौका, छक्का, दो रनों पर अलग-अलग रकम के सट्टे लगाए जा रहे थे। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। उनके पास से दो मोबाइल और 19200 रुपये की नकदी बरामद की गई। सटोरियों को बचाने के लिए कोतवाली गेट पर भीड़ लगी। पुलिस ने दोनों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। बाद में उन्हें कोतवाली से जमानत दे दी गई। सट्टा पकड़े जाने का मामला लोगों में चर्चा का विषय रहा। लोग पुलिस पर लाखों रुपये बरामद होने और कम दिखाए जाने की भी चर्चा कर रहे थे। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि सट्टा लगाने में पकड़े गए दोनों सट्टेबाजों से दो मोबाइल और 19200 रुपये की नकदी बरामद की गई है। उसे दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें