फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी के भाइयों ने पीड़ित परिवार को दी जान से मारने की धमकी

Sun, 11 Oct 2020 10:14 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीलीभीत। दियोरिया कला में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के बाद आरोपी बाबूराम का परिवार पीड़ित परिवार को धमका रहा है। पीड़ित परिवार ने बताया कि आरोपी के भाइयों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। हालांकि सुरक्षा के लिहाज से अस्पताल में फोर्स तैनात कर दी गई है। घटना के अगले दिन पीड़ित बच्ची की हालत में सुधार आया है। उसे होश आ गया है। एसपी ने भी सात दिन में विवेचना पूरी कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दुष्कर्म के आरोपी को जल्द से जल्द सजा दिलाने का वादा किया है। शुक्रवार को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी बाबूराम को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


दियोरिया कला थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति की पांच साल की मासूम बच्ची के साथ गांव के एक युवक बाबूराम ने दुष्कर्म किया था। बेहोशी की हालत में बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात तक उसकी नाजुक बनी रही। थी। बच्ची के प्राइवेट पार्ट में दो जगह गंभीर चोट आई है। रात भर इलाज के बाद बृहस्पतिवार को बच्ची की हालत में सुधार हुआ। उसके होश में आने पर परिवार वालों ने राहत महसूस की है। इधर, दुष्कर्म के आरोपी बाबूराम की गिरफ्तारी से गुस्साए उसके परिवार वालों ने पीड़ित परिवार को गांव में उसके घर जाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि बाबूराम परिवार के ओमप्रकाश, छत्रपाल, श्यामलाल, मदनलाल समेत पांच लोगों ने उसके परिवार के अन्य सदस्यों से गांव में ही पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद सब भयभीत और डरे सहमे हैं। पीड़ित परिवार ने धमकी देने वालों पर भी कार्रवाई की मांग की है।

एसपी बोले...सात दिन में पुलिस दाखिल करेगी चार्जशीट
मासूम बच्ची से हैवानियत की घटना के बाद एसपी जयप्रकाश ने पूरे मामले में सख्ती दिखाते हुए दियोरिया पुलिस को निर्देश दिए हैं कि इस मामले में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। सात दिन के दिन अंदर विवेचना पूरी कर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करें, ताकि दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट जल्द से जल्द सजा सुन सके। एसपी के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराया। पीड़ित परिवार के घर के बाहर सुरक्षा की दृष्टि से फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
दियोरिया के गांव में हुई पांच साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म की घटना के बाद विपक्षी दलों के नेता सरकार और तंत्र पर हावी होने लगे हैं। बृहस्पतिवार को सपा सरकार में राज्यमंत्री रहे पार्टी के कद्दावर नेता हेमराज वर्मा ने जिला महिला अस्पताल पहुुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। कहा कि वह परिवार की आगे भी हर संभव मदद करेंगे। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि योगी सरकार अपने विधायक, कार्यकर्ताओं और अपनी जाति के अपराधियों को संरक्षण देती है। इसीलिए इस तरह की घटनाएं घटित हो रही हैं। अपराधियों से सरकार समान व्यवहार करे। भाजपा सरकार में बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

मेडिकल परीक्षण कराने के बाद दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेज दिया गया है। सात दिन के अंदर केस की विवेचना पूरी कर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी जाएगी। सुरक्षा के लिहाज से अस्पताल में फोर्स तैनात है। सुरक्षा में किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरती जा रही है। धमकी देने के मामले में जांच कराने के बाद उन पर सख्त कार्रवाई होगी। - जयप्रकाश, एसपी
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें