फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल मैच देखने के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़े, क्रॉस रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। आईपीएल मैच देखने के दौरान दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों से ओर जमा हुए लोगों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को धर दबोचा। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराकर क्रॉस रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला खकरा में रविवार रात करीब नौ बजे मोबाइल में आईपीएल देखते हुए शुभम की सुमित उर्फ जीतू सक्सेना और अर्पित सक्सेना से कहासुनी हो गई। दोनों ने अपनी-अपनी तरफ से लोग इकट्ठा किए और फिर जमकर लाठी डंडे चले। दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने दो युवकों को मौके से धर दबोचा। एक पक्ष से तुषार सक्सेना की तहरीर पर सुमित उर्फ जीतू सक्सेना, अर्पित सक्सेना, सौरभ, जीतू कश्यप, एलिस सक्सेना, शालू राठौर और पांच अज्ञात पर घर में घुसकर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई। वहीं दूसरे पक्ष से देवेंद्र सिंह की तहरीर पर अनुराग, प्रमोद सक्सेना, तुषार, शुभभ, दो अज्ञात पर एफआईआर दर्ज हुई। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि क्रॉस रिपोर्ट दर्ज की गई है। पकड़े गए दोनों युवकों का सोमवार को चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें