जहानाबाद। शनिवार देर शाम शहर से दवाई लेकर लौट रही महिला को अमरिया-सितारगंज नेशनल हाईवे पर लालपुर चौराहे के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने बुजुर्ग महिला को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के गांव सुंदरपुर निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला कुबरा पत्नी रफीक शनिवार रात करीब आठ बजे दवा लेकर शहर से घर लौट रही थी। लालपुर चौराहे पर वह ई रिक्शा से उतरकर सड़क पार करने लगी। तभी जहानाबाद की ओर तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इंस्पेक्टर हरीश वर्धन ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद