फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्र को बेरहमी से पीटने के बाद ससुराल वाले फेंककर चले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पति के साथ गांव जाने की जिद पर अड़ी महिला शिक्षामित्र को पति ने परिवार वालों के साथ मिलकर बेरहमी से पीटा। बेहोश होने पर ससुराल वाले शुक्रवार रात उसे कार से जिला अस्पताल गेट पर फेंककर चले गए। महिला को बेहोश पड़ा देखकर हड़कंप मच गया और भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया। कोतवाली पुलिस ने मामले में पति समेत तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

टनकपुर हाईवे पर शुक्रवार रात 9:30 बजे जिला अस्पताल गेट के पास कार में तीन लोग एक महिला को पीट रहे थे। इससे वह बेहोश हो गई तो तीनों उसे जिला अस्पताल के गेट पर फेंककर चले गए। बेहोश महिला को देखकर किसी अनजान व्यक्ति ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एक घंटे बाद महिला को होश आया तो उसने अपना नाम नेमवती बताया। महिला ने पुलिस को जानकारी दी कि उसकी शादी कुछ साल पहले जहानाबाद क्षेत्र के गौनेरी गांव में प्रदीप कुमार के साथ हुई थी। वह मरौरी ब्लॉक क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र है। शादी के बाद से वह पति साथ गौहनिया क्रासिंग के पास राणा कॉलोनी में किराए पर रह रही है।
महिला के मुताबिक शुक्रवार की शाम को उसके पति सामान लेकर गांव जा रहे थे। उसने भी पति के साथ जाने की जिद की। पति उसे साथ ले जाना नहीं चाहता था। वह जबरन कार में बैठ गई। इसी बात को लेकर उसकी पति से कार के अंदर ही कहासुनी होने लगी। तभी पति ने उसे गाड़ी में अपने चाचा हरदयाल और देवर रवि कुमार के साथ मिलकर कार में ही पीटना शुरू कर दिया। बेहोशी हो गई तो उसी हालत में जिला अस्पताल गेट पर उतारकर चले गए। पीड़ित शिक्षामित्र ने पति समेम तीनों आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर कोतवाली श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर उसके पति समेत तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें