फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा नदी के पार नेपाली हाथियों ने मचाया उत्पात, ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा। नेपाल की शुक्ला फांटा सेंचुरी से आए तीन जंगली हाथियों ने सोमवार रात शारदा नदी के पार ढकिया ताल्लुके महाराजपुर गांव में जमकर उत्पात मचाया। आबादी क्षेत्र में पहुंचकर ग्रामीण का झोपड़ीनुमा घर तबाह कर दिया। हाथियों ने गांव निवानी हरी की झोपड़ी उजाड़ने के साथ ही ड्रम में रखे अनाज को भी बिखेर दिया। हाथियों का विकराल रूप देख अन्य ग्रामीण दूसरी जगह भाग गए और बाद में ग्रामीणों ने हिम्मत कर शोर-शराबा किया तब कही जाकर हाथी गांव से बाहर जंगल की ओर निकल गए। रेंजर दिनेश कुमार गोयल ने बताया कि हाथियों की आमद सूचना मिलते ही वन कर्मियों को सक्रिय कर दिया गया है। ग्रामीणों को भी सतर्क रहने की अपील की गई है। हाथियों की आमद से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें