फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा बाइक चोरी करके लाया, पिता ने पुलिस को बुलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। नशे की हालत में एक युवक बाइक चोरी करके घर ले आया। शक होने पर पिता ने खुद ही इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने बाइक स्वामी को बुलाया और बाइक उसके सुपुर्द कर दी। मामले में बाइक स्वामी ने कार्रवाई से इनकार कर दिया। क्षेत्र में पूरे दिन यह मामला चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

घटना रविवार देर शाम की है। मोहल्ला कुरैशियान के निवासी असलम पीलीभीत रोड पर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गए थे। उन्होंने बाइक कुछ दूरी पर खड़ी कर दी। उसमें चाबी लगी रह गई थी। इस बीच नशे की हालत में शेरपुरकलां का युवक बाइक चोरी करके अपने घर ले गया। उसके पिता ने बाइक के बारे में सवाल किए तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। शक होने पर पिता ने खुद ही पुलिस को फोन करके बेटे द्वारा बाइक चोरी करने की सूचना दे दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। बाइक स्वामी को बुलाया गया और बाइक उसके सुपुर्द कर दी। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि बाइक स्वामी की ओर से भी कोई तहरीर नहीं दी गई थी। इसी के चलते कार्रवाई नहीं की गई। आरोपी युवक को गलती स्वीकारने पर चेतावनी देकर छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें