फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे के कुंडे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने ससुराल पक्ष के सात लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव मचवा खेड़ा निवासी प्रेमराज ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री गीता का विवाह तीन वर्ष पूर्व बीसलपुर कोतवाली के गांव रायपुर निवासी सुखपाल से किया था। विवाह में पांच लाख की नकदी न मिलने से गुस्सा होकर वर पक्ष उसी समय से उनकी बेटी का उत्पीड़न करने लगा। दोनों पक्षों में कई बार समझौते के प्रयास हुए लेकिन वह विफल रहे। शुक्रवार तड़के गीता का शव उसके कमरे के कुंडे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। कुछ समय बाद पूरे गांव में मौत की खबर फैल गई। गांव वाले इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही मायके वाले भी आ गए। सीओ लल्लन सिंह और कोतवाल सुनील शर्मा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव सील कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पिता प्रेमराज ने पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल सुनील शर्मा ने बताया कि पिता की तहरीर पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसमें पति सुखपाल, मोरपाल, कुंवरसेन, प्रमोद कुमार, कुसुमा देवी, शिवदास और दामाद के रिश्तेदार गांव मोहम्मदपुर भजा निवासी रामलड़ैते को नामजद किया गया है। पिता ने तहरीर में बताया कि वर पक्ष ने उनकी बेटी गला दबाकर हत्या कर दी और मामले को आत्म हत्या का रुप देने के लिए शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें