फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम में चोरी की कोशिश के मामले में पुलिस ने जारी किया संदिग्ध का फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। एटीएम में चोरी की कोशिश करने वाले चोर तक पहुंचने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध की फोटो जारी की है। उसकी पहचान के लिए आम लोगों से भी सहयोग मांगा गया है। इसके अलावा सीवीटीवी फुटेज से मिले फोटो से पुराने अपराधियों के चेहरों का भी मिलान कराना शुरू करा दिया गया है। फिलहाल पुलिस को अभी कोई सफलता नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

घटना 14 जून की रात की है। कोतवाली से 100 मीटर दूर लगे इंडिया वन कंपनी के एटीएम में चोरी की कोशिश हुई थी। अज्ञात चोरों ने एटीएम का आगे का पैनल उखाड़ दिया गया था, जबकि कैश बॉक्स नहीं तोड़ पाए थे। एटीएम कंपनी के बरेली से आए अधिकारियों ने दूसरे दिन यानी कि 15 जून को अज्ञात चोरों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एटीएम में लगे सीसीटीवी की फुटेज से एक संदिग्ध का चेहरा सामने आया था। सीसीटीवी फुटेज में वह एटीएम का पैनल उखाड़ता दिख रहा है। पुलिस ने उसे पहचानने का काफी प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिली। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि संदिग्ध का सीसीटीवी से लिया फोटो जारी किया गया है। अगर कोई इसे पहचानता है तो पुलिस का सहयोग करे। उसका नाम-पता गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें