फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं लदा ट्रक लूटने की सूचना से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। गोदाम के बाहर से गेहूं लदा ट्रक लूटे जाने की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पर चेकिंग कराई गई तो ट्रक जरा चौकी पर पकड़ा गया। छह लोग भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। शुरुआती जांच में ट्रक की बिक्री को लेकर दो पक्षों में चल रहा लेनदेन का विवाद निकला है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

मंडी समिति स्थित पीसीएफ गेहूं क्रय केंद्र के प्रभारी अनूप गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक ट्रक गेहूं लोड किया गया था। इसका उतार पीलीभीत रोड पर जसवंती गोदाम में होना था। शनिवार और रविवार होने से उतार नहीं हो सका। ट्रक जसवंती गोदाम के बाहर कतार में खड़ा था। इनका आरोप है कि सोमवार दोपहर कार में छह बदमाश आए और चालक छोटे लल्ला और हेल्पर को धक्का देकर उतार दिया। एक कार सवार ट्रक चलाकर पीलीभीत की तरफ ले गया। पीछे से कार सवार अन्य बदमाश भी भाग गए। चालक-हेल्पर से ट्रक लूटने की सूचना मिली। उसने कोतवाली जाकर सूचना दी। पुलिस ने आनन-फानन में चेकिंग कराई। फिर ट्रक गजरौला थाने की जरा पुलिस चौकी पर पकड़ा गया। कार सवार सभी छह लोग भी पकड़े गए। उन्हें कोतवाली पुलिस गजरौला से ले आई। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि पूछताछ में मामला लूट का नहीं निकला है। ट्रक मालिक बहेड़ी का है। उसने बीते दिनों इसे पूरनपुर के लोगों को बेच दिया था। अब दोनों पक्षों में लेन-देन का विवाद । बह़ेड़ी के कुछ लोग ट्रक ले जा रहे थे। दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें