फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी के बाद तस्करों का पुलिस पर हमला, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गन्ने के खेत में गोवंशीय पशुओं की हत्या की जानकारी मिलने पर दबिश देने पहुंचे पुलिस कर्मियों पर तस्करों ने जानलेवा हमला कर दिया। हालांकि तस्करों की फायरिंग में कोई पुलिस कर्मी घायल नहीं हुआ, बाद में पुलिस ने घेराबंदी करके तीन तस्करों को पकड़ लिया और उन्हें कोतवाली ले आई। उनसे 2.5 क्विंटल गोमांस और जानवर काटने के उपकरण बरामद किए गए हैं। इधर, गोकशी का पता लगते ही हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता और गांववाले आक्रोशित हो गए और घटनाओं पर नाराजगी जताई। एसडीएम और सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन

घटना बुधवार सुबह साढ़े सात बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि खरगापुर गांव के पास गन्ने के खेत में गोकशी हो रही है। कोतवाल केशव कुमार तिवारी ने पुलिस बल के साथ बताए गए स्थान पर छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही गन्ने के खेत में भगदड़ मच गई। इसी बीच तस्करों ने गन्ने के खेत से ही तमंचे से पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने गन्ने के खेत को चारों ओर से घेर लिया। इसमें तीन तस्कर मीरपुर वाहनपुर गांव निवासी अकील कुरैशी उर्फ रंगीला, मोहल्ला ग्यासपुर निवासी इमरान कुरैशी उर्फ नन्हीं और हसीब कुरैशी को धर दबोचा गया। रंगीला से 315 बोर का तमंचा मिला। इसके अलावा पुलिस को मौके से 2.5 क्विंटल गोमांस और जानवर काटने के उपकरण बरामद हुए। पशु चिकित्सक बुलाकर मांस का परीक्षण कराया गया तो उसके गोवंशीय पशु का होने की पुष्टि हुई। पुलिस तस्करों को पकड़कर कोतवाली ले गई। इसी बीच जब यह पता चला कि बरामद मांस गोवंशीय पशु का है तो हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता और ग्रामीण भड़क गए। तमाम लोग कोतवाली गेट पर आकर जमा हो गए। हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने गोकशी की घटना पर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन कर हंगामा किया। एसडीएम चंद्रभानु सिंह, सीओ लल्लन सिंह ने मौके पर पहुंचकर उन्हें तस्करों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। तब हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ता शांत हुए। तस्करों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उनका एक साथी मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी निवासी भोला मौके से भाग गया। चारों तस्करों पर जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट और गोहत्या निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
बरखेड़ा, दियोरिया और बिलसंडा में भी गुस्साई भीड़
गोकशी की घटना का पता चलते ही लॉकडाउन में शांति व्यवस्था भंग होने लगी। जनपद में होने वाली गोकशी की घटनाओं पर बीसलपुर में ही नहीं, सर्किल के अन्य थाना क्षेत्रों में भी असर दिखा। बिलसंडा में गुलैंदा गौटिया चौराहा, बरखेड़ा में बारह पत्थर चौराहा और दियोरियाकलां कोतवाली क्षेत्र में बिलसंडा तिराहे पर लोग जमा होकर गोकशी की घटनाओं का विरोध करने लगे। सभी खरगापुर गांव में घटनास्थल की तरफ जा रहे थे। सूचना मिलते ही संबंधित थाना प्रभारियों ने भीड़ को रोका। पुलिस अधिकारियों ने गोकशी करने वालों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ को शांत कराया। साथ ही उनसे लॉकडाउन का पालन करने की अपील की। इस पर लोग मान गए और वापस घर चले गए।
विज्ञापन

खरगापुर गांव के पास गोकशी करते तीन तस्कर पकड़े गए हैं। उनसे गोमांस और जानवर काटने के उपकरण बरामद हुए। गोकशी को लेकर लोगों में आक्रोश था। लोगों को तस्करों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया गया है। संगीन धाराओं में तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। तीनों तस्करों को जेल भेज दिया गया है। यह मामला गंभीर है। तस्करों पर रासुका की कार्रवाई कराएंगे। - रोहित मिश्र, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें