फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की सूचना पर पहुंचे दरोगा से अभद्रता, चार हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पुरानी रंजिश के चलते शेरपुर कस्बे में दो पक्षों में मारपीट की सूचना पर पहुंचे दरोगा से अभद्रता कर दी गई। भीड़ में शामिल लोग हिरासत में लिए गए युवक को छुड़ाना चाहते थे। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल के पहुंचने पर पुलिस ने सख्ती दिखाई और दो अधिवक्ताओं समेत चार को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के शेरपुरकलां कस्बे के निवासी सलीम और मोहम्मद कैफ के परिवार वालों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। शुक्रवार को दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। इसकी क्रॉस एनसीआर दर्ज की गई थी। शाम को दोनों पक्ष दुबारा झगड़ गए। भ्रमण पर निकले दरोगा अमित कुमार मौके पर पहुंचे और एक युवक को हिरासत में ले लिया। इस पर भीड़ दरोगा से भिड़ गई और युवक को छुड़ाने का प्रयास करने लगी। दरोगा ने इसकी सूचना कोतवाली में दी। अतिरिक्त पुलिस बल ने सख्ती से चार लोगों को हिरासत में ले लिया। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना पर दरोगा गए थे। आरोपी को छुड़ाने के प्रयास में धक्का-मुक्की दरोगा से की गई। चार लोग हिरासत में है। उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुजारी से दरोगा ने की अभद्रता, हंगामा
पीलीभीत। देशनगर चौराहा पर बाइक सवार पुजारी से अभद्रता का आरोप कोतवाली के दरोगा पर लगा। बाइक सवार पुजारी को दरोगा ने बिना हेलमेट होने पर रोका था। पुजारी के मंदिर में हेलमेट भूलने की बात कहने पर आरोप है कि दरोगा ने अपशब्द कहे। इसके बाद पुजारी गुस्साकर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। कुछ अन्य लोग भी जमा हो गए। बाद में कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें