फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने वालों ने नहीं सुनी अपने दरोगा की बात, एएसपी ने बुलाकर समझा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। लॉकडाउन का पालन कराने के दौरान दरोगा से हुई अभद्रता के मामले में सुनगढ़ी थाने में दूसरे दिन भी कार्रवाई नहीं की गई। इंस्पेक्टर ने तो दरोगा की बताई गई कहानी पर ही सवाल उठाए हैं। मगर सत्यता सामने लाने के लिए जांच भी शुरू नहीं की। इतना जरूर कि मामला संज्ञान में आने पर एएसपी ने दरोगा से बात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

एसएसआई सुनगढ़ी सतीश चंद बाजपेई ने थाने में नौगवां पकड़िया के एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। उसमें दरोगा ने बताया था कि सोमवार शाम साढ़े छह बजे छतरी चौराहा पर ड्यूटी के दौरान एक कार सवार आया और सटाकर तेजी से निकाली। इस दौरान वह कुचलने से बच गए। इसके बाद जब कार सवार को रोका तो उसने गाली गलौज और अभद्रता की। इतना ही नहीं, कार सवार ने उन पर हमलावर होने का भी प्रयास किया था। उधर, इंस्पेक्टर अतर सिंह ने घटना को संदिग्ध बताते हुए दरोगा से तहरीर मिलने से भी इनकार कर दिया था। मामला मीडिया के जरिए संज्ञान में आने पर बुधवार को अधिकारियों ने मामले में सुध ली, मगर कार्रवाई आगे फिर भी नहीं बढ़ सकी। इंस्पेक्टर अतर सिंह का कहना है कि अभी घटना को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। न ही इस मामले में कानूनी कार्रवाई की गई है। एएसपी रोहित मिश्र ने बताया कि दरोगा सतीश चंद बाजपेई से जानकारी की गई है। उन्होंन घटना होने और तहरीर देने की बात कही है। सीओ सिटी से मामला दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें