फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा एसटीएफ ने पकड़ा 50 हजार का इनामी लुटेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। 11 साल से फरार चल रहे शातिर लुटेरे 50 हजार इनामी राकेश कुमार को नोएडा एसटीएफ ने अलवर (राजस्थान) से दबोच लिया। नोएडा एसडीएफ इनामी राकेश को लेकर बुधवार को सुनगढ़ी थाने पहुंची। यहां लिखा पढ़ी के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि साल 2008 में सुनगढ़ी थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। रिपोर्ट में मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद) के आजाद नगर निवासी लुटेरा राकेश कुमार पुत्र उठन्ना नामजद। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पीलीभीत पुलिस के साथ एसटीएफ को भी लगाया गया था। नोएडा एसटीएफ को इनामी राकेश कुमार के राजस्थान के अलवर में होने की सूचना मिली। नोएडा एसटीएफ के इंस्पेक्टर राकेश पालीवाल ने टीम के साथ मंगलवार शाम अलवर में छापा मारकर राकेश को गिरफ्तार कर लिया। वहां पूछताछ के बाद उसे बुधवार को पीलीभीत के सुनगढ़ी थाने लाया गया। नोएडा एसटीएफ के इंस्पेक्टर राकेश पालीवाल ने बताया कि आरोपी राकेश कुछ माह पूर्व से अपने परिवार समेत राजस्थाल के अलवर जिले के सैरथल कस्बे में रह रहा था। इससे पूर्व पुलिस से बचने को वह पंजाब, हरियाणा समेत कई स्थानों पर रहा था। सुनगढ़ी थाने में लिखा पढ़ी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया।
पीलीभीत पुलिस कागजों में करती रही तलाश
इनामी राकेश की धरपकड़ के लिए पीलीभीत पुलिस की ओर से कोई खास संजीदगी नहीं दिखाई गई। सिर्फ कागजों में पुलिस राकेश को तलाशती रही। एसटीएफ के लगने के बाद पुलिस और लापरवाह हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें