फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमिस्त्री से मुझे ठेकेदार बनाया फिर घोटाला करके फंसाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण में घटिया सामग्री लगाकर शासकीय धनराशि का दुरुपयोग करने का आरोप जांच में सिद्ध होने पर खुद को बचाने के लिए सचिव ने ठेकेदार को हटाने और पुराना निर्माण तुड़वाकर नए सिरे से शुरू कराने की बात कही थी। उधर, कार्रवाई के डर से फरार चल रहा ठेकेदार अब पीलीभीत लौट आया है। ठेकेदार का कहना है कि खुद को बेदाग साबित करने के लिए उसे फंसाया जा रहा है। जबकि वह रजिस्टर्ड ठेकेदार भी नहीं है। निर्माण में सचिव के हिसाब से निर्माण सामग्री लगाई गई थी।
विज्ञापन

ललौरीखेड़ा की ग्राम पंचायत जिरौनिया के सैमर गौंटिया में करीब सात लाख की लागत से निर्माणधीन आंगनबाड़ी भवन की नींव भरवाने में मानकों की जमकर अनदेखी की गई थी। सचिव और ठेकेदार ने कमीशनखोरी के चक्कर में नींव तैयार कराने में पीली ईंटें और घटिया सामग्री का प्रयोग किया था। पांच दिन पूर्व इसको लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया था। अगले दिन मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचने पर फजीहत से बचने को सचिव ने ठेकेदार को भगाकर घटिया सामग्री से तैयार नींव तुड़वाकर नए सिर से भरवाने का कार्य शुरू करा दिया। उधर, फजीहत से बचने को अफसरों ने सचिव व ठेकेदार दोनों पर सख्त कार्रवाई का दावा किया था। बाद में मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। इधर, सीडीओ रमेश चंद्र पांडेय ने गोपनीय जांच कराकर सख्त एक्शन लेने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें