फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा का शव मिलने की जानकारी होते ही हरकत में आ गई बीसलपुर पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। 21 सितंबर से लापता चल रही इंटरमीडिएट की छात्रा ग्राम चुटकुना निवासी रामसरन गंगवार की पुत्री 16 वर्षीय अंजलि का शव सोमवार को शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र के ग्राम नवाबपुर के पास नहर में पाया गया। सूचना पर बीसलपुर पुलिस हरकत में आई। पिता ने बिलसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम वीरसिंहपुर निवासी सत्यप्रकाश के खिलाफ बेटी को अगवा करने की एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने नामजद आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसे कोतवाली ले जाकर पुलिस ने छात्रा के लापता होने और शव मिलने तक की जानकारी जुटाने का प्रयास किया। सीओ प्रवीण मलिक भी शाम को कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने भी आरोपी से काफी देर तक पूछताछ की, लेकिन कोई पता नहीं लग सका। इधर, आरोपी सत्यप्रकाश खुद को बेकसूर बता रहा है। उसका कहना है कि छात्रा उसके साथ नहीं गई थी, न ही उसको इसके बारे में कुछ जानकारी है।
विज्ञापन

उधर, छात्रा अंजलि तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। पिता रामसरन गंगवार खेती करते हैं। इसके अलावा एक विद्यालय में प्राइवेट शिक्षक हैं। अंजलि की छोटी बहन 13 वर्षीय अंशी और दस वर्षीय भाई प्रशांत हैं। अंजलि नगर के एक कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्रा थी। उसका गांव नगर से छह किमी की दूरी पर है। वह किराए के मकान में रहती थी। परिजन भी उससे मिलने आते रहते थे। 21 सितंबर को उसके लापता होने के बाद पहले परिजन जानकारी करते रहे, फिर सत्यप्रकाश पर उसको अगवा करने का आरोप लगाया था। अब उसकी मौत के बाद परिवार में चीख पुकार मची है।
छात्रा की मौत को लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पिता की ओर से एफआईआर दर्ज है, नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर छानबीन की जा रही है। - प्रवीण मलिक, सीओ बीसलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें