पीलीभीत। करनापुर शाहगढ़ स्थित गुरुनानक पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी व उप प्रबंधक देवेंद्र सिंह रंधावा ने किया। जिसमें पब्लिक इंटर कॉलेज पूरनपुर, महाराणा प्रताप इंटर कालेज कल्यानपुर समेत जनपद के14 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के प्रतिभाग किया। इसमें मंडलीय टीम के लिए प्रतिभागियों का चयन किया गया। प्रतियोगिता में अंडर 19 बालक वर्ग में धनी राम, सरफरोज व बालिका वर्ग से दीक्षा व नगिता समेत दोनों वर्गों से12-12 प्रतिभागियों का चयन किया गया। इसके अलावा अंडर 14 बालक वर्ग से रचित गुप्ता व जितेंद्र व बालिका वर्ग से प्रिया सिंह व शालिनी समेत 12-12 प्रतिभागियों का मंडलीय टीम के लिए चयन किया गया। निर्णायक मंडल के रूप में हरद्वारी लाल, अमित दूवे, संजय सरकार समेत लोग मौजूद रहे। चयनित प्रतिभागी 28 सितंबर को बदायूं में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। ब्यूरो