फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बर्फी में नशीला पदार्थ खिलाकर एक युवक किशोरी को अगवा कर ले गया और उससे दुष्कर्म किया। बाद में कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे चुप कराने की कोशिश की। किशोरी के पिता की ओर से कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला रजागंज निवासी रियाज मोहम्मद और वसीर अहमद के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 सितंबर की सुबह करीब पांच बजे उनकी सोलह वर्षीय पुत्री लापता हो गई थी। शाम करीब पांच बजे किशोरी घर लौटी। पूछने पर उसने बताया कि आरोपी रियाज अहमद ने उसको फोन करके घर के बाहर बुलाया। उसके साथी वसीम ने उसको बर्फी खाने के लिए दी, जिसे खाने के बाद उसे नशा हो गया। फिर दोनों आरोपी उसको अगवा करके ले गए। होश आने पर किशोरी ने खुद को पीलीभीत में एक अंजान जगह पर पाया। वहां पर आरोपी वसीम ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब कानूनी कार्रवाई की बात कही तो आरोपी शादी का झांसा देने लगा। इसके बाद धमकी देकर उसे घर भेज दिया। घर पहुंचने पर उसने परिजनों को दुखड़ा सुनाया। परिजन ने बुधवार को मामले की तहरीर पुलिस को दी। कोतवाल अतर सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराकर बयान कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें