पीलीभीत। पिछले साल दशहरा वाली रात मोहल्ला देशनगर में बवाल में शामिल रहे दो आरोपियों रविवार रात पुलिस ने दबोच लिया। उनके खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी हो चुका था। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। अदालत ने 22 अन्य आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी हो चुका है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देशनगर में 19 अक्तूबर 2018 दशहरा वाली रात साइकिल से टक्कर लगने पर कहासुनी के बाद दो समुदाय आमने-सामने आ गए थे। जिसके बाद जमकर पथराव और फायरिंग हुई थी। बवाल के दौरान एक ग्रामीण की आंख में गोली लगी थी। बवाल शांत होने के बाद कोतवाली में शिवम राजपूत की ओर से संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मौके पर कई दिनों तक पुलिस और पीएसी तैनात रही थी। पुलिस 14 आरोपियों को पूर्व में जेल भेज चुकी थी। इस मामले में फरार आरोपियों के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद गिरफ्तारी का सिलसिला आगे बढ़ा है। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि देशनगर निवासी लाली उर्फ समर खान और मुन्ना उर्फ मजहर खां को सोमवार को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया।