फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिला महामंत्री पर जानलेवा हमला, चार नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गैराज से कार निकालकर कार्यालय जाने के लिए निकले भाजपा के जिला महामंत्री अमित वाल्मीकि को कुछ लोगों ने रोक लिया। कार से खींचकर बाहर निकालकर धमकाया। बंदूक से फायर किया गया, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार नामजद और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ला डालचंद निवासी अमित वाल्मीकि ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि रविवार शाम को वह मकान के पास स्थित गैराज से कार निकालकर भाजपा कार्यालय जा रहे थे। उनके साथ मोहल्ले का ही नितिन वाल्मीकि भी था। आरोप है कि गैराज से बाहर निकलते ही मोहल्ला मोहम्मद फारुख निवासी छत्रपाल वाल्मीकि, उसका बेटे सचिन, रवि, संगीत और कुछ अन्य लोगों ने रोक लिया। पूछने पर आरोपी संगीत ने गाली गलौज शुरू कर दी। इसके बाद अन्य आरोपियों ने उनको गाड़ी से खींच लिया। आरोपी छत्रपाल ने जानलेवा हमला करते हुए बंदूक से फायर कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। साथ मौजूद नितिन के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद बमुश्किल खुद को बचाया और कोतवाली पहुंचा। आरोपियों से जान का खतरा जताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। पीड़ित ने कार को भी पीछे से क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छत्रपाल वाल्मीकि, सचिन, रवि, संगीत और अज्ञात के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला, तोडफ़ोड़, धमकाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस की शुरुआती जांच में लेनदेन का विवाद
भाजपा नेता की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में हमले की कोई वजह स्पष्ट नहीं की गई है। ऐसेे में पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। अब तक की जांच में विवाद की वजह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन मामला रुपये के लेनदेन की ओर इशारा कर रहा है। इसी में विवाद होने की बात निकलकर सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस छानबीन में लगी है।
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामला आपसी विवाद निकलकर आ रहा है। कोतवाली पुलिस को गंभीरता से जांच कर निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

- धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें