फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार पर महंत से अभद्रता का आरोप, थाने पहुंचा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। नगर से सटे लंगड़े बाबा देवस्थल के महंत ने बीसलपुर के तहसीलदार पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

लंगड़े बाबा देवस्थल के महंत सत्यगिरि ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि शनिवार को उन्होंने तहसीलदार बीसलपुर के सीयूजी नंबर पर काल कर सूचना दी कि गांव बढ़ेपुरा में एक व्यक्ति तालाब पर कब्जा करने के लिए उसे पाट रहा है। इस पर तहसीलदार ने हलका लेखपाल को मौके पर भेजकर मामला दिखवाने की बात कही। महंत का कहना है कि जब काफी देर बाद भी लेखपाल मौके पर नहीं पहुंचा तो उन्होंने तहसीलदार को दोबारा कॉल की। आरोप है कि इस पर तहसीलदार भड़क गए और अपशब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्रता करने लगे। इंस्पेक्टर एसके सिंह ने बताया कि महंत का प्रार्थना पत्र मिल गया है। मामले की जांच की जा रही है।

मैंने थाने में तहसीलदार के खिलाफ तहरीर दे दी है। अगर पुलिस ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई नहीं की तो मैं अंादोलन करूंगा। - महंत सत्यगिरि, श्री सिद्ध लंगड़े बाबा देवस्थल
विज्ञापन


मैंने कोई अभद्र व्यवहार नहीं किया। महंत का मेरे पास फोन आया था। उन्होंने किसी गांव में अवैध कब्जे की शिकायत की थी। मैंने राजस्व विभाग की टीम को भेजकर जांच कराने के लिए कहा था। व्यस्तता के कारण टीम नहीं भेज सका, इसलिए वह झूठा आरोप लगा रहे हैं। - विजय त्रिवेदी, तहसीलदार बीसलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें