फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार दो तस्कर गिरफ्तार, 13.5 किलो गांजा बरामद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कांशीराम आवास ईदगाह के पास घेराबंदी कर सुनगढ़ी पुलिस ने कार सवार बरेली के दो युवकों को धर दबोचा। उनके पास से साढ़े तेरह किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने उस युवक को भी पकड़ने का प्रयास किया, जिसको गांजा की डिलीवरी होनी थी, लेकिन असफल रही। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि बरेली के कुछ युवक मादक पदार्थ की तस्करी करने पीलीभीत आ रहे हैं। इस पर सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी नरेशपाल सिंह, असम चौकी इंचार्ज अचल सिंह समेत पुलिस बल ने ईदगाह कांशीराम आवास कॉलोनी के पास घेराबंदी की। बरेली की तरफ से आ रही कार को रोककर चेक किया गया तो उसमें 13.5 किग्रा गांजा बरामद हुआ। दो तस्कर बारादरी (बरेली) के कटरा चांद खां निवासी राजवीर और रामनगर निवासी अनिल कुमार हत्थे चढ़ गए। दोनों को पकड़कर पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि इस माल की सप्लाई मंडी समिति के पास एक युवक को करनी है। पुलिस ने उक्त युवक की धरपकड़ को भी दबिश दी, लेकिन कोई मिल नहीं सका। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। आरोपियों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई गई है। कुछ बिंदु निकलकर सामने आए हैं, जिन पर छानबीन के निर्देश थाना पुलिस को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें