फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन माफिया से दोस्ती निभाने में बुरे फंसे इंस्पेक्टर बीसलपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। एसडीएम द्वारा अवैध खनन के दौरान पकड़ी गईं पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली में से एक को थाने से छोड़े जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। दरअसल, खनन माफिया से संबंध निभाने के चक्कर में इंस्पेक्टर डीएम के निशाने पर आ गए हैं। डीएम ने इस संबंध में उनका जवाब तलब किया है। साथ ही छोड़ी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम सौरभ दुबे ने नौ सितंबर को गांव शादियां के पास अवैध खनन कर मिट्टी ला रही पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले किया था। पुलिस ने इनमें से चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को चीनी मिल पुलिस चौकी परिसर में खड़ा करा दिया, जबकि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को कोतवाली परिसर में खड़ा कर लिया। अगले दिन कोतवाली पुलिस ने चीनी मिल पुलिस चौकी परिसर में खड़ी चारों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के संबंध में तो रिपोर्ट बनाकर एसडीएम कार्यालय भेज दी, लेकिन कोतवाली परिसर में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को सांठगांठ कर छोड़ दिया। एसडीएम ने इसे लेकर उसी वक्त कोतवाली पुलिस से स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन पुलिस ने संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। इस पर एसडीएम ने डीएम वैभव श्रीवास्तव को मामले की जानकारी दे दी। डीएम ने गुरुवार शाम कोतवाल हरीशंकर वर्मा से नाराजगी जताते हुए इस संबंध में उनका जवाब तलब किया है। डीएम ने कोतवाल को छोड़ी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली का कब्जे में लेने और उसके मालिक के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
डीएम को भेजी गई पूरी रिपोर्ट
मैने गांव शादियां के पास से खुद पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था लेकिन पुलिस ने केवल चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की ही रिपोर्ट बनाकर मुझे भेजी। कोतवाली पुलिस के इस बारे में संतोषजनक जवाब न देने पर डीएम को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन

- सौरभ दुबे, एसडीएम बीसलपुर।
लेखपाल ने चार ट्रैक्टर-ट्रॉली ही की थीं सुपुर्द
हलका लेखपाल ने चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां ही पुलिस की सुपर्दगी में दी थीं। इन्हीं की रिपोर्ट एसडीएम को भेजी गई। पांचवीं ट्रैक्टर-ट्रॉली को इसलिए छोड़ दिया गया था, क्योंकि वह खाली थी। डीएम के निर्देश पर अब उसे भी कोतवाली मंगा लिया जाएगा।
विज्ञापन

- हरीशंकर वर्मा, प्रभारी निरीक्षक बीसलपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें