फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ऑटोलिफ्टर गिरफ्तार, पांच बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सर्विलांस-स्वाट टीम की मदद से कोतवाली पुलिस ने दो शातिर ऑटोलिफ्टर धर दबोचे, जबकि एक साथी हत्थे नहीं चढ़ सका। आरोपियों के पास से रिटायर्ड पुलिसकर्मी की बाइक समेत चोरी के पांच दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

शहर में बीते दिनों वाहन चोरी की घटनाओं में इजाफा हुआ था। इस पर एसपी मनोज कुमार सोनकर ने सर्विलांस और स्वाट टीम प्रभारी आलोक कुमार मिश्र को इस मामले में खुलासा करने के लिए लगाया था। साथ ही थाना पुलिस संग संयुक्त टीम गठित की थी। वाहन चोरी के घटनास्थलों पर जाकर टीम ने पड़ताल की। सीसीटीवी कैमरे खंगाले और पुराने अपराधियों की भी जानकारी जुटाई। जिसके बाद मोहल्ला शेर मोहम्मद छोटी मार्केट निवासी सोनू खां का नाम सामने आया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत द्विवेदी, स्वाट सर्विलांस प्रभारी आलोक मिश्र, दरोगा महेश पाल, हेड कांस्टेबल हरीश चंद्र शर्मा समेत टीम ने बुधवार रात को सूचना मिलने पर सोनू खां को ईदगाह रेलवे क्रॉसिंग के पास चाकू लेकर घूमते धर दबोचा। दूसरे दिन गुरुवार सुबह उसके दूसरे साथी जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम भगाडांडी निवासी मुश्ताक अहमद भी पुलिस टीम के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ के बाद आरोपियों के कब्जे से रिटायर्ड पुलिसकर्मी जगदीश की चूड़ी वाली गली से चोरी हुई बाइक समेत पांच बाइक बरामद की गईं। आरोपियों का एक साथी भगाडांडी गांव निवासी सलीम पुत्र अकबर को पकड़ने में टीम को कामयाबी नहीं मिल सकी। बृहस्पतिवार को खुलासा कर टीम ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

मुश्ताक गैंग लीडर, सोनू भी है शातिर ऑटोलिफ्टर
एसपी मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मुश्ताक गैंग लीडर है। वह उत्तराखंड में गोकशी के मामले में भी जेल जा चुका है। इसके अलावा सोनू भी शातिर ऑटोलिफ्टर है। वह जिले के अलावा उत्तराखंड, शाहजहांपुर और आसपास के जिलों में भी घटनाएं कर चुका है। खरीदारी करने बाजार गए लोग जब वाहन छोड़कर दूर निकल जातेे हैं, उस वक्त ये घटना के अंजाम देते हैं। आठ से दस हजार में चोरी की बाइक का सौदा कर दिया जाता है। बरामद की गई बाइकों के लिए भी खरीदार की तलाश की जा रही थी, लेकिन पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें