फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिब्यूनल को लेकर वकीलों और प्रशासन की वार्ता बेनतीजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ट्रिब्यूनल जिला जजी/कलक्ट्रेट में वापस लाने की मांग को लेकर वकीलों और प्रशासन की वार्ता बेनतीजा रही। कचहरी पर वकीलों का क्रमिक अनशन जारी रहा। विधायक रामसरन वर्मा ने अनशन स्थल पर पहुंचकर वकीलों से वार्ता की। वकीलों की कलमबंद हड़ताल के चलते कामकाज ठप रहा। शुक्रवार को भी हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

गुरुवार की दोपहर जनपद न्यायाधीश महताब अहमद की मौजूदगी में डीएम वैभव श्रीवास्तव, एसपी मनोज कुमार सोनकर और वकीलों की ट्रिब्यूनल को लेकर लंबी वार्ता हुई, लेकिन ये बेनतीजा रही। गुरुवार को भी वकीलों का क्रमिक अनशन जारी रहा। अनशन पर आलोक नगाइच, इजहार अशरफ कुरैशी, अब्दुल जाहिद अंसारी, तिलकराम राठौर और रोहिताश कुमार सिंह बैठे। हड़ताल के कारण गुरुवार को भी अदालती कामकाज नहीं हुआ। विधायक रामसरन वर्मा ने अनशन स्थल पर पहुंचकर अधिवक्ताओं की समस्याएं सुनी। उन्होंने अपने स्तर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। संयुक्त बार के अध्यक्ष रामऔतार रस्तोगी, सचिव साबिर हुसैन अंसारी, सेंट्रल बार अध्यक्ष शिव शर्मा, सचिव एसएम उरूज सिविल बार अध्यक्ष स्नेहलता तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को भी अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें