फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों संग निकला चौकीदार और रुपये निकालने आया किसान लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा (पीलीभीत)। रहस्यमय हालात में बच्चों संग स्कूल से निकला चौकीदार और रुपये निकालने के लिए बैंक आया किसान लापता हो गए। काफी तलाशने के बाद भी उनकी कोई जानकारी न मिलने पर सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के नवादा महेश गांव निवासी लालजीत ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके पिता घासीराम (45) बुधवार सुबह कस्बा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा जाने की बात कहकर साइकिल से निकले थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं लग सका है। देर शाम तक पिता के वापस न आने पर परिजन ने तलाश की। रिश्तेदारी और आसपास के इलाके में ढूंढा, लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिल सकी है। किसी तरह की रंजिश से इंकार करते हुए पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई है। इधर, मुड़िया हुलास गांव स्थित ज्योति प्रकाश मेमोरियल ऐकेडमी के प्रधानाचार्य मोहम्मद इजहार अंसारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके विद्यालय में सत्यप्रकाश (50) पुत्र छोटेलाल चौकीदारी करते हैं। नौ सितंबर को सत्यप्रकाश अपने दो पुत्रों राधाकृष्ण (12), दीनदयाल (8) के साथ सुबह करीब दस बजे निकले थे। इसके बाद से वापस नहीं आए हैं। काफी तलाशने के बाद भी बच्चों संग लापता चौकीदार की कोई जानकारी नहीं मिली है। इंस्पेक्टर बरखेड़ा बृज किशोर मिश्र ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कराकर लापता को तलाशने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें