पीलीभीत। घर के बाहर खेल रहे आठ साल के बच्चे को रुपये का लालच देकर एक युवक आटा चक्की की खाली जगह पर ले गया और दुष्कर्म किया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार दोपहर को उनका आठ साल का बेटा घर के बाहर खेल रहा था। तभी उसे वहीं का अलीम पुत्र नईम रुपये देने का लालच देकर अपने साथ ले गया और कुछ दूर आटा चक्की की खाली पड़ी जगह पर जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्चे को डरा धमकाकर घर भेज दिया। बच्चे ने घर जाकर घटना की जानकारी दी तो परिवार वाले सन्न रह गए। परिजन बच्चे को लेकर सुनगढ़ी थाने गए। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।