फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने एक युवती की तहरीर पर बंधक बनाकर दुष्कर्म, मारपीट और धमकाने की धाराओं में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें पसगवां (लखीमपुर) के रंजीतपुर उचौलिया निवासी अशोक कुमार, उसकी रिश्तेदार मुरादाबाद निवासी आशा और आशा की बेटी ममता को नामजद किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में घटना 15 मार्च 2019 की बताई गई है। युवती का आरोप है कि उसकी आशा से पुरानी पहचान थी। काम के बहाने वह उसे पीलीभीत ले आई और सुनगढ़ी क्षेत्र मेें एक कमरे में बंद कर दिया। वहां पर आरोपी अशोक को भेज दिया। आरोप है कि अशोक ने दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो खींच लिए। रात भर उसे बंधक बनाकर रखा गया। दूसरे दिन 16 मार्च को आशा भी कमरे पर पहुंची और पीड़ित को धमकाया गया। विरोध करने पर मारपीट की गई। आशा की बेटी ममता ने भी धमकाया। किसी तरह पीड़ित आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची।
शिकायत लखीमपुर खीरी की पुलिस से की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोपी अशोक लगातार अश्लील मेसेज भेजकर धमकाता रहा। फोटो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी जाती रही। युवती का कहना है कि कानून का अधिक ज्ञान न होने और आरोपियों की धमकी के डर की वजह से उसे कार्रवाई कराने में देर हो गई। इंस्पेक्टर नरेशपाल सिंह ने बताया कि घटना कई महीने पुरानी है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें