फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की करंट लगाकर जान लेने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दहेज में दो लाख और कार की मांग पूरी न करने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। करंट लगाकर जान लेने की कोशिश की गई। कोतवाली पुलिस ने तहरीर मिलने पर पति समेत 14 के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी निवासी आकांक्षा पुत्री रामदास ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी न्यूरिया क्षेत्र के बहादुरगंज गांव निवासी प्रेमसागर से नौ मार्च 2019 को हुई थी। कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले दहेज में कार और दो लाख रुपये की मंाग करने लगे। इसको पूरा करने में असमर्थता जताने पर प्रताड़ित किया जाने लगा। तीन अगस्त को परिजन विवाहिता को मायके ले आए। पांच दिन बाद आठ अगस्त को पति व अन्य ससुराल वाले सुलह कर वापस ससुराल ले गए। आरोप है कि ससुराल ले जाने के बाद विवाहिता से मारपीट की गई। करंट लगाकर जान लेने की कोशिश की। इसकी सूचना मिलने पर जब परिजन ससुराल पहुंचे तो उनसे भी झगड़ा किया गया। थाना प्रभारी श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति प्रेमसागर, सास गंगादेवी, ससुर सेवाराम, जेठ हरीश, जेठोत प्रदीप, सबसे बड़े जेठ और आठ अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें