फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौज मस्ती करने गए तीन किशोर, रच दी अपहरण की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मौज मस्ती करने के लिए परिजन से बिना बताए तीन किशोर ट्रेन से बरेली निकल गए। शाम को एक ने अपनी मौसी के मोबाइल पर मेसेज भेजकर खुद के अगवा होने की बात कह दी। काफी तलाश के बाद पुलिस को दो किशोर शहर में ही बाजार में घूमते मिल गए, जबकि तीसरा बरेली में अपनी ननिहाल में मिला। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

एसएसआई सुनगढ़ी सतीश चंद बाजपेई ने बताया कि मोहल्ला सुनगढ़ी के निवासी तीन किशोर आपस में रिश्तेदार हैं। दो की उम्र 16 साल, जबकि तीसरे की 14 साल की है। सोलह वर्षीय एक किशोर मंगलवार सुबह घर से किताब खरीदने के लिए निकला। इसके बाद अन्य दो दोस्तों को बुला लिया और रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर बरेली चले गए। दोपहर तीन बजे के बाद एक ने मोबाइल से अपनी मौसी के नंबर पर मेसेज कर दिया कि उसका मैजिक सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया है। परिजन ने कॉल की तो रिसीव नहीं किया। बरेली पहुंचने पर घूमने फिरने के बाद दो किशोर वापस आ गए, जबकि किताब खरीदने के बहाने रुपये लेकर गया किशोर संजयनगर में अपनी ननिहाल में रुक गया। इधर, एसआई हरवंश कुमार की अगुवाई में एक टीम सर्विलांस पर लोकेशन चेक करते हुए बरेली निकल गई। दूसरी टीम को लेकर वह शहर में तलाश करते रहे। देर शाम पीलीभीत वापस आ गए दो किशोर चावला चौराहे के पास घूमते मिल गए, जबकि तीसरा बरेली में ननिहाल में मिल गया है। बरेली से उसको परिजन लेकर आ रहे हैं। मामले में शिकायत पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर ली गई थी, इसलिए बयान के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। सोलह साल वाले दोनों किशोर कक्षा 11 के छात्र हैं, तीसरा चौदह वर्षीय टेलर की दुकान पर काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें