फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगोही ब्रांच नहर में उतराता मिला बच्ची का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा (पीलीभीत)। निगोही ब्रांच नहर में बच्ची का क्षतविक्षत शव मिलने से अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची बिलसंडा पुलिस ने बीते दिनों साधु द्वारा उठाई गई बच्ची का शव होने का अंदेशा जताया, लेकिन मौके पर पहुंचे परिजन ने शव देखकर उसका होने से साफ इंकार कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

घटना मंगलवार शाम करीब छह बजे की है। दियोरिया खुर्द गांव के पास से गुजर रही निगोही ब्रांच नहर में कुछ ग्रामीणों ने बच्ची का शव उतराता देखा तो शोर मच गया। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर एसके सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए पुलिस को 29 अगस्त को बमरौली गांव निवासी सर्वेश राठौर की बच्ची होने का अंदेशा हुआ, जिसको साधु द्वारा उठाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए सर्वेश की पत्नी गीता देवी ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट लिखाई थी। पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास करते हुए सर्वेश और उनकी पत्नी गीता देवी को मौके पर बुलाया, शव देखने के बाद दोनों ने कहा कि ये शव उनकी लापता बेटी जावित्री का नहीं है। इस पर उनको वापस भेज दिया गया। इंस्पेक्टर एसके सिंह ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरे मामले की पड़ताल कराई जा रही है। शव पुराना है, साथ ही चोट के निशान भी नहीं हैं। शिनाख्त की पूरी कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें