फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल उपाध्यक्ष पर एससी एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। किसानों की समस्याओं को लेकर एलएच चीनी मिल के उपाध्यक्ष से मिलने पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य से अभद्रता कर दी गई। आरप है कि पहले तो उपाध्यक्ष ने उनसे मिलने से ही इंकार कर दिया। इसके बाद जब मुलाकात हुई तो किसानों की समस्याओं का जिक्र आते ही मिल उपाध्यक्ष आग बबूला हो गए और पूर्व जिपंस से अभद्रता कर दी। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर धमकाया गया और कार्यालय से निकाल दिया। इस मामले की शिकायत मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कस्बा अमरिया के रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य सूरजपाल ने सुनगढ़ी पुलिस को एक तहरीर दी। इसमें आरोप है कि किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर वह 29 अगस्त की दोपहर को एलएच चीनी मिल गए थे। यहां पर वह मिल उपाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह से मिलने के लिए उनके कार्यालय के पास पहुंचे। दोपहर करीब सवा 12 बजे उन्होंने जब मुलाकात के लिए कहा तो उपाध्यक्ष ने पहले मिलने से ही इंकार कर दिया। इस पर उन्होंने मुलाकात को आवश्यक बताते हुए दोबारा पूछवाया। जिसके बाद उनको कार्यालय में भीतर बुला लिया गया। बातचीत शुरू हो ही पाई थी कि आरोप है कि उपाध्यक्ष अभद्रता पर उतारू हो गए। गाली गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने लगे। इसका विरोध करने पर झगड़ा फसाद पर आमदा हो गए। यही नहीं कार्यालय से भी बाहर निकाल दिया। इस पर पीड़ित चीनी मिल से वापस आ गया और बाद में इसकी तहरीर सुनगढ़ी पुलिस को दी। जिसके आधार पर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है।

उपाध्यक्ष का नहीं उठा फोन
चीनी मिल के उपाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह से उनका पक्ष जानने के लिए 9412296670 नंबर पर कई बार कॉल की गई, लेकिन फोन रिसीव न होने के कारण बात नहीं हो सकी।

सुनगढ़ी थाने में तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज करा दी गई है। इसमें चीनी मिल के उपाध्यक्ष को नामजद किया गया है। प्रकरण एससी एसटी एक्ट से जुड़ा है, इसलिए विवेचना मेरे द्वारा की जाएगी। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें