फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदे को महिला ने सिखाया सबक, चप्पलों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला अस्पताल में छेड़छाड़ से गुस्साई महिला ने युवक को धर लिया और उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी। शोर पर काफी लोग जमा हो गए और तमाशबीन बन गए। महिला के गुस्से को देख किसी की बीच बचाव कराने की भी हिम्मत नहीं हुई। इससे पहले कि पुलिस को बुलाया जाता, आरोपी छूटकर निकल गया। घटना की वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल होने के बाद हर तरफ इसकी चर्चा रही।
विज्ञापन

घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे की है। जिला अस्पताल परिसर में आए तीमारदार और मरीज पर्चा बनवाने के लिए कतार में लगे हुए थे। इस बीच एक युवक ने पर्चा बनवाने को लगी महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। पहले तो महिला इसको नजरंदाज करती रही, लेकिन बार-बार हरकत किए जाने पर उसका गुस्सा फूट पड़ा। महिला ने युवक को पकड़ लिया और उसकी चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। फंसने के बाद युवक के माफी मांगने में भी देर न लगी, लेकिन महिला ने उसको सबक सिखाती रही। इस बीच मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल साइट्स पर भी अपलोड कर दी। हर तरफ शोहदे की पिटाई की चर्चा शुरू हो गई। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि इस तरह की कोई सूचना पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें