फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सुनील हत्याकांड में फरार चल रहे छठे आरोपी रामभरोसे को कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा। बेलों वाला चौराहे के पास से उसकी गिरफ्तारी की गई। पूछताछ के बाद उसको जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छोटा खुदागंज निवासी सुनील मौर्य के घर एक जुलाई की रात बेटे के जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। इसी बीच वहां पर झगड़ा हो गया था। सुनील पक्ष की मोहल्ले के ही दूसरे पक्ष ने जमकर पिटाई की थी। इसमें सुनील के अलावा परिवार की महिलाएं समेत कई लोग चोटिल हुए थे। बाद में इलाज के दौरान सुनील की बरेली में मौत हो गई थी। पत्नी की ओर से छह नामजद और अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई गई मारपीट की रिपोर्ट को कोतवाली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धाराओं में तरमीम कर दिया था। एसएसआई पुष्कर सिंह ने बताया कि मामले में पांच आरोपी अशोक, बहादुर, मुकेश, बबलू, शिवम को पूर्व में जेल भेजा जा चुका है। फरार आरोपी मोहल्ले के ही रामभरोसे की गिरफ्तारी बेलों चौराहा के पास से की गई है। उसको रविवार को जेल भेज दिया गया है। इस मामले में अब एक आरोपी शेष है। वह नाबालिग है, उसको लेकर जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें