फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड एसपीओ के मकान में जबरन रखा सामान, धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गणेशपुर गौटिया गांव निवासी रिटायर्ड ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी पुष्पा गंगवार पत्नी विशेष कुमार गंगवार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर गांव के ही वसंत लाल, उसकी पत्नी, दो लड़के, मेवाराम और फत्तूलाल के खिलाफ बलवा, धमकाने और गाली गलौज करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़ित पुष्पा गंगवार ने दी गई तहरीर में बताया कि आरोपी वसंत लाल ने उनके मकान में अवैध कब्जा कर लिया था। वह परिवार के साथ वहां रहने लगा। इसका न्यायालय में वाद चला और निर्णय उनके पक्ष में आया। इस पर अमीन द्वारा 23 जुलाई 2019 को पीड़िता को मकान पर कब्जा दिला दिया गया। आरोपी का सामान मकान से बाहर निकलवाकर उसकी सुपुर्दगी में दे दिया गया था। तीस जुलाई को पीड़ित महिला पति संग मकान पर गई तो वसंत लाल का सामान दुबारा मकान के भीतर रखा मिला। दंपती ने जब सामान हटाने के लिए कहा तो वह हमलावर हो गए। गाली गलौज कर धमकी देना शुरू कर दिया। आरोपियों से जान का खतरा जताते हुए महिला ने सख्त कार्रवाई की मांग की। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसी मामले से जुड़ी एक अन्य एफआईआर भी हुई है। जिसमें महिला ने आरोपी वसंत लाल पर मकान के तीन कमरों में लगी चौखटें और दरवाजे चोरी करने का आरोप लगाया है। दोनों मामलों की विवेचना कराकर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

चोरी के आरोप में दो गए जेल
पीलीभीत। मोहल्ला देशनगर निवासी लक्ष्मी देवी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला बुजकसवान निवासी सगीर उर्फ गुलाब, जोशी टोला मोहल्ला निवासी बंटी और दो अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। महिला का आरोप है कि शनिवार की रात आरोपियों ने उसके मकान में रखा गैस सिलिंडर, दो हजार रुपये समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। बाद में नामजद दोनों आरोपियों को महिला ने पकड़ लिया। एसएसआई पुष्कर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन


एसपी के आदेश पर बाइक चोरी की रिपोर्ट
पीलीभीत। नौगवां पकड़िया गांव निवासी मनोज कुमार की तहरीर पर सुनगढ़ी पुलिस ने एसपी के आदेश पर अज्ञात के खिलाफ बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित ने बताया कि 24 अगस्त को वह रामलीला मैदान स्थित काली मंदिर में आरती करने गए थे। वहां से उनकी बाइक चोरी हो गई थी।

नकदी-जेवरात चोरी का आरोप, रिपोर्ट
गजरौला। थाना क्षेत्र के ग्राम कैंच गांव निवासी सूरज प्रसाद ने गांव के ही मथुरा प्रसाद के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि 30 अगस्त की रात आरोपी उनके घर में घुस आया और पंद्रह हजार रुपये, जेवरात चोरी कर लिए। आहट पर जागी पीड़ित की बड़ी बेटी ने आरोपी की पहचान की है। इंस्पेक्टर नरेश कश्यप ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें